प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम निरस्त महापंचायत भी आगे को खिसकी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा तमिलनाडु के चुनाव में व्यस्त होने के कारण उनकी यहां 25 मार्च को आहूत पंचायत टल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम निरस्त  महापंचायत भी आगे को खिसकी
प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम निरस्त महापंचायत भी आगे को खिसकी

जेएनएन,बागपत : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा तमिलनाडु के चुनाव में व्यस्त हैं। तमिलनाडु में ही 25 व 26 मार्च को उनके कार्यक्रम तय हो गए हैं, जिसके कारण प्रियंका वाड्रा असारा गांव में 25 मार्च को होने वाली किसान महापंचायत में नहीं आ सकेंगी। इससे किसान महापंचायत का प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम निरस्त हो गया। किसान महापंचायत अब सात अप्रैल को निर्धारित की गई है।

असारा गांव के इंटर कालेज में 25 मार्च को किसान महापंचायत होने वाली थी, जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को भाग लेना था और महापंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठाया जाना था। पंचायत को सफल बनाने के लिए पिछले 10 दिन से कार्यकर्ता भागदौड़ और जनसंपर्क कर रहे थे। सोमवार को स्वयं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी पंचायत स्थल पर पहुंचे थे और तैयारियों का जायजा लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने प्रियंका वाड्रा की पंचायत को सफल बनाने की अपील की थी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाक्टर युनूस चौधरी ने बताया कि प्रियंका वाड्रा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं और 25 व 26 मार्च के कार्यक्रम उनके वहां पर ही तय हो गए हैं, जिसके कारण असारा में होने वाली 25 मार्च को महापंचायत को टालना पड़ा है। प्रियंका ने अब सात अप्रैल को आने का कार्यक्रम दिया है यह भी कहा है कि साथ में सांसद राहुल गांधी भी आ सकते हैं। उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को होने वाली महापंचायत को सफल बनाया जाएगा, उसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी