मंगलाचार के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

आचार्य धर्मसागर जी महाराज नसिया कमेटी के तत्वावधान में शाकाहार प्रवर्तक उपाध्याय 108 ने 25 जनवरी से शुरू होने वाले महोत्सव के लिए अतिथि भवन में मंगलाचार का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:07 AM (IST)
मंगलाचार के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
मंगलाचार के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

जागरण न्यूज नेटवर्क, बागपत : आचार्य धर्मसागर जी महाराज नसिया कमेटी के तत्वावधान में शाकाहार प्रवर्तक उपाध्याय 108 गुप्ति सागर महाराज के सानिध्य में 25 जनवरी से शुरू होने वाले श्री मज्जिनेदेर जिनबिब पंचकल्याणक महोत्सव के लिए अतिथि भवन में मंगलाचार का आयोजन किया।

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र से किया गया। इसके बाद पंचकल्याणक में पात्र बने इंद्र-इंद्राणियों ने भक्ति नृत्य तथा भजन प्रस्तुत किए। पंचकल्याणक का मंगलाचार होने पर श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाई। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को भगवान की सेवा करने व पंचकल्याणक का निमंत्रण दिया। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि मंगलाचार से पंचकल्याणक का शुभारंभ होता है तथा मंगलाचार के प्रारंभ से ही सभी पात्र नियमों से बंध जाते हैं। इसके अंतर्गत पंचकल्याणक में पात्र बने श्रद्धालु सपरिवार आयोजित जिम्मेदारियां उठाते हैं तथा खुशियां मनाते है। इस दौरान समाज के लोगों को भगवान की सेवा-भक्ति करने के लिए आमंत्रित करते हैं। सर्वसमाज को पंचकल्याणक का निमंत्रण दिया जाता है। मंगलाचार के दौरान संजय जैन, अंजू जैन, राजीव जैन, रुचि जैन, अंकुर जैन, श्वेता जैन, मनोज जैन, नीतू जैन, दीपक जैन, नीलिमा जैन, शैलेंद्र जैन, रेशमा जैन, अशोक जैन, मंजू जैन, अनुज जैन, राहुल जैन शामिल रहे। कार्यक्रम में पंकज जैन, अजय, अनिल, डॉ. आरके जैन, सिद्धार्थ, राजकुमार, नितिन, सुखमाल, अमित, सुषमा, सुनीता, कृष्णा, नेहा, दीप, अंजू आदि श्रद्धालु शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी