जौहड़ी पहुंचे प्रकाश झा, शू¨टग स्थल देखा

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): प्रसिद्ध फिल्मकार और अभिनेता प्रकाश झा शनिवार को जौहड़ी गांव पह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:05 PM (IST)
जौहड़ी पहुंचे प्रकाश झा, शू¨टग स्थल देखा
जौहड़ी पहुंचे प्रकाश झा, शू¨टग स्थल देखा

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): प्रसिद्ध फिल्मकार और अभिनेता प्रकाश झा शनिवार को जौहड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 'सांड़ की आंख' फिल्म का शू¨टग स्थल देखा। दोनों दादियों के परिजनों से मिले और सादगी से उनके परिवार के लोगों के साथ भोजन भी किया। प्रकाश झा इस फिल्म में भट्ठा मालिक अतल ¨सह की भूमिका भी निभा रहे हैं।

प्रकाश झा ने काफी देर तक दादियों के परिजनों से विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की पृष्ठभूमि, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, खेतीबाड़ी, राजनीतिक बैकग्राउंड, मुख्य मुद्दों आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तैयार किए जा रहे सेट के बारे में भी कारीगरों व विशेषज्ञों से जानकारी ली। परिवार जनों के साथ ग्रुप फोटो भी ¨खचवाया। इस दौरान उन्होंने देश के हालात और पुलवामा में आतंकी हमले गहरा दुख व्यक्त किया तथा इस घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान इंटरनेशनल शूटर सीमा तोमर, शैफाली, कंवरपाल प्रधान, विनोद तोमर, प्रमोद तोमर, सुमित, बबलू प्रधान आदि मौजूद रहे।

बिनौली : शाम के समय जौहड़ी गांव पहुंचे प्रकाश झा ने दादी प्रकाशो तोमर और चंद्रो तोमर के परिवार के साथ फोटो खिचवाए। इन्हीं से से एक फोटो प्रकाशो तोमर ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि शूटर के दो आगे शूटर, शूटर के दो पीछे शूटर, आगे शूटर पीछे शूटर बोलो कितने शूटर।

हुक्का पंचायत में बैठे झा

प्रकाश झा देर शाम दादी प्रकाशो तोमर के घर पर ही हुक्का पंचायत में भी बैठे। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों को हुक्का पीते हुए भी देखा और एक बार भी हुक्का हाथ में पकड़कर पीने का प्रयास भी किया। गांव के लोगों से बातचीत की।

chat bot
आपका साथी