लोनी जाने से रोकने पर किसानों ने हाईवे किया जाम

लोनी बार्डर जाम करने जा रहे किसानों को रविवार दोपहर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इससे गुस्सा किसानों ने वहीं धरना देकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:34 PM (IST)
लोनी जाने से रोकने पर किसानों ने हाईवे किया जाम
लोनी जाने से रोकने पर किसानों ने हाईवे किया जाम

जेएनएन, बागपत : लोनी बार्डर जाम करने जा रहे किसानों को रविवार दोपहर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। साढ़े दिन घंटे बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिक्कत न हो, इसे देखते हुए पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू कर दी थी।

किसान नेताओं ने गाजियाबाद जनपद के लोनी बार्डर को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा कर रखी थी, जिसके बाद से अफसर किसान नेताओं से लगातार संपर्क में थे। रविवार को बागपत से किसान लोनी बार्डर न पहुंचे, इसको देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी थी और आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा को पुलिस ने सुबह ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था।

इसके बावजूद काठा, बंदपुर, सुन्हैड़ा, बसी, सांकरौद, फखरपुर, मवीकलां समेत कई गांवों के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से लोनी बार्डर जाने के लिए दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित काठा गांव पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन, सीओ ओमपाल सिंह, बागपत कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही व खेकड़ा थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने किसानों को समझाया। किसानों ने 4.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो 27 जनवरी से किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे। देर शाम पुलिस ने दोनों नजर बंद नेताओं को रिहा कर दिया। जाम खुलवाने को

लगाई पुलिस

खेकड़ा : सिघु बार्डर किसानों के कब्जे में होने से रोजाना हजारों वाहन दिल्ली एनएच पर बढ़ रहे हैं। कृषि कानून के विरोध में किसानों ने सिघु बार्डर को भी जाम किया है। इस कारण दिल्ली से हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहन लोनी-बागपत से होकर एक्सप्रेस-वे से हरियाणा में जा कर रहे हैं। रोजाना हजारों अतिरिक्त वाहनों के एनएच पर आने से जाम लगता है। सर्वाधिक परेशानी पाठशाला चौराहे पर होती है। यहां हर घंटे में जाम लगता रहता है। रविवार को यातायात पुलिस कर्मी जाम खुलवाते रहे।

chat bot
आपका साथी