..तिरंगे का भी सम्मान बहुत है

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत) : बुढ़ेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में गुरुवार को पूर्व प्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:06 PM (IST)
..तिरंगे का भी सम्मान बहुत है
..तिरंगे का भी सम्मान बहुत है

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत) : बुढ़ेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति व ¨हदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविताओं द्वारा देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

डॉ. निखिल चौहान ने काव्य पाठ में कहा कि 'अहले वतन का दिल में मेरे मान बहुत है, और तिरंगे का भी सम्मान बहुत है, भारती पर जान भी ये हस के लुटा दूं, पैदा जो हुआ ¨हद में अभिमान बहुत है'। छात्रा काजल, वर्षा, आशीष, सोनू शिखा, रीमा,खामोश, अंजलि आदि ने काव्य पाठ में कहा कि 'एक नहीं, दो नहीं करो बीस समझौते पर स्वतंत्र भारत का मस्तक कभी नहीं झुकेगा।' इसके अलावा 'किसी को शह दिया किसी को मात दे दी, विधाता ने सभी को कुछ न कुछ बात दे दी' आदि कविताओं का पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध किया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल ¨सह ने कहा कि वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने देश की आधिकारिक भाषा के रूप में ¨हदी को अपनाया। वर्ष 1949 से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ¨हदी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रवक्ता अरुण मलिक, ब्रजपाल ¨सह प्रधान, प्रबंधक रामपाल ¨सह, कैप्टन महाराम ¨सह, कृष्णपाल प्रधान, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, नेहा चौधरी, ¨पकी चौधरी, अंजलि, अंजलि, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी