महाराष्ट्र से लौटी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, जांच में क्लीन चिट

महाराष्ट्र के पूणे शहर से वापस लौटी अंतराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान के स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस लौटी। जांच में टीम ने मधु को क्लीन चिट दे दी है। मधु ने स्वयं को होम क्वारंटाइम कर लिया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 10:15 PM (IST)
महाराष्ट्र से लौटी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, जांच में क्लीन चिट
महाराष्ट्र से लौटी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, जांच में क्लीन चिट

बागपत, जेएनएन। महाराष्ट्र के पुणे शहर से लौटीं अंतराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान के स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस लौटी। जांच में टीम ने मधु को क्लीन चिट दे दी है। मधु ने स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

धनौरा टीकरी निवासी अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओलंपिक में प्रतिभाग के लिए तैयारी कर रही थीं। अगस्त माह में टोकियो, जापान में ओलंपिक होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी खिलाड़ियों को घर भेज दिया है। मधु वेदवान भी घर लौट आई थीं। बुधवार को इसकी सूचना दोघट पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को दी।

सीएचसी अधीक्षक बिनौली डा. अतुल बंसल ने बताया कि सीएचसी से चिकित्सकों की टीम को मधु की जांच को भेजा था। टीम ने जांच के बाद मधु वेदवान को स्वस्थ पाया। चिकित्सकों की सलाह पर मधु ने स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मधु ने बताया कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और घर पर ही रहेंगी।

chat bot
आपका साथी