गंगा दशहरा पर मीठा जल बांटकर पुण्य लाभ कमाया

जासं,बागपत : गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर मीठा जल वितरित कर लो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 08:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 08:05 PM (IST)
गंगा दशहरा पर मीठा जल  बांटकर पुण्य लाभ कमाया
गंगा दशहरा पर मीठा जल बांटकर पुण्य लाभ कमाया

जासं,बागपत : गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर मीठा जल वितरित कर लोगों ने पुण्य कमाया। वहीं नहाने के लिए यमुना किनारे गए श्रद्धालुओं को पानी नहीं होने से निराश होना पड़ा। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि आज के दिन भगीरथ तपस्या कर गंगा मां को पृथ्वी पर लाए थे। पृथ्वी पर आकर मां गंगा ने भगीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था। इस दिन नदी में स्नान कर दस वस्तुओं का दान करने से पुण्य लाभ मिलता है।

chat bot
आपका साथी