गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से 78 हजार किसानों को झटका

गन्ना मूल्य घोषित होते ही बागपत के हजारों किसानों को करारा झटका लगा है। गन्ना दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने से किसानों ने सवाल खड़ा किया कि फिर कैसे होगी कृषि आय दोगुनी? महंगाई आसमान छू रही है लेकिन किसानों को गन्ने का वही पिछली साल वाला दाम मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:23 PM (IST)
गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से 78 हजार किसानों को झटका
गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से 78 हजार किसानों को झटका

बागपत, जेएनएन: गन्ना मूल्य घोषित होते ही बागपत के हजारों किसानों को करारा झटका लगा है। गन्ना दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से किसानों ने सवाल खड़ा किया कि फिर कैसे

होगी कृषि आय दोगुनी? महंगाई आसमान छू रही है लेकिन किसानों को गन्ने का वही पिछली साल वाला दाम मिलेगा। साफ है कि गन्ना दाम नहीं बढ़ने से बागपत के 78 हजार किसानों की गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की उम्मीद धरी रह गई।

गन्ना आयुक्त संजय आर भूस रेड्डी ने शनिवार की शाम गन्ना मूल्य घोषित किया है। अगेती प्रजाति का गन्ना 325 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य प्रजाति का गन्ना 315 रुपये प्रति कुंतल व रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना 310 रुपये कुंतल गन्ना दाम घोषित किया। यानी चीनी मिलों को उक्त दाम पर गन्ना क्रय करना होगा। गत साल भी यही गन्ना दाम था। दरअसल, किसानों को उम्मीद थी कि जिस तरह तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार गन्ना दाम प्रति कुंतल 25 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि बागपत में 70 हजार हेक्टेयर जमीन पर गन्ना फसल होती है। अबकी बार बागपत में 6.5 करोड़ कुंतल गन्ना उत्पादन का अनुमान है जिसमें से 3.93 करोड़ कुंतल गन्ना चीनी मिलों द्वारा खरीदा जाएगा। पिछली साल 3.20 करोड़ कुंतल गन्ने की खरीद चीनी मिलों ने की थी अबकी बार रमाला चीनी मिल की क्षमता बढ़ने से ज्यादा गन्ना खरीद होगी।

chat bot
आपका साथी