घर में भी हो सकता है किशोरी का कातिल

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में किशोरी की हत्या का सच

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 09:20 PM (IST)
घर में भी हो सकता है किशोरी का कातिल
घर में भी हो सकता है किशोरी का कातिल

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में किशोरी की हत्या का सच जानने के लिए पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी शुरूआत किशोरी के रिश्तेदार और परिजनों से की है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को शक है कि किशोरी का कातिल करीबी हो सकता है। कत्ल किसने किया और वारदात की कहानी लिखते समय कलम किसकी चली? इस सवाल को जानने के लिए पुलिस की निगाह किशोरी के रिश्तेदारों के घर पर जमी हुई है।

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी मनोज शर्मा की 14 वर्षीय बेटी किरण उर्फ छोटी तीन महीने पहले लूंब गांव में अपने नाना महिपाल शर्मा के घर पढ़ाई करने आयी थी। महिपाल उसका दाखिला कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान रविवार की रात किरण को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। प्रारंभिक जांच के बाद छपरौली पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि किरण की हत्या का आरोपित घर का भी निकल सकता है और बाहर का भी, लेकिन ज्यादा संभावना किरण के करीबी पर भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि घटना की पूरी जांच के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इंस्पेक्टर वीके ¨सह ने बताया कि किरण की हत्या में अभी तक जो जांच हुई है, उसमें शक की सुई उसके घर पर ही घूम रही है। पूरी जांच के बिना किसी भी बात का पक्का दावा नहीं किया जा सकता है।

परिजन और रिश्तेदारों से पूछताछ

छपरौली इंस्पेक्टर ने बताया कि किरण की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उसके रिश्तेदार और परिवार के लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही हत्या के कारण का कोई क्लू हाथ आ जाएगा।

गोली चलने की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी

किरण के नाना का कहना है कि किरण का शव उन्होंने सुबह देखा है और परिजनों के आने के बाद ही पुलिस को जानकारी दी गई। किरण की गोली मारकर हत्या की गई है यहां सवाल यह है जब किरण को गोली मारी गई तो आवाज परिजनों को क्यों नहीं सुनाई दी?

chat bot
आपका साथी