महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत

छपरौली (बागपत): होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कालेज रठौड़ा गांव में बेटी बचाओ अभियान की राष्ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM (IST)
महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत
महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत

छपरौली (बागपत): होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कालेज रठौड़ा गांव में बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने शिविर में छात्राओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराते हुए जीवन में चरित्रवान व संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कालेज की छात्राएं खेलों में छात्राएं आगे बढ़ रही हैं, यह अच्छी बात है। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं जहां बेटियों ने अपनी ताकत न दिखाई हो। उधर, उन्हीं बेटियों को अपना अस्तित्व बचाने की ¨चता रहती है। दूसरी ओर समाज में कन्या भ्रूण होती है। यह समाज की दोहरी मानसिकता है। लोग एक ओर नारी के सम्मान की वकालत करते हैं तो दूसरी लोग उन्हीं में से कुछ लोग नारी को अपमानित करते हैं। यह सोच में दोहरापन है। आज महिलाओं का जागरूक होने की जरुरत है। प्रधानाचार्या राजेश रुहेला ने भी छात्राओं को जागरूक हो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अमनीश आर्य, राजेंद्र आर्य, बबीता चौहान, करुणा मान आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी