मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

इसी कड़ी में मंगलवार को नगर में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 06:31 AM (IST)
मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

बागपत: लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए प्रशासन अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट के शिक्षक संजीव कुमार ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किया। जैन इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने को प्रेरित किया। डीएम पवन कुमार ने बच्चों से अपने अभिभावकों व बड़ों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अनुरोध करने के लिए कहा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी होता है। युवा मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें। इस दौरान बच्चों ने पतंग उड़ाई। साथ ही बैंड बजाकर मतदाताओं को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया। बाद में बच्चों ने मैदान में खड़े होकर देश का नक्शा बनाया और फिर उसके बीच में खड़े होकर मैं मतदान जरूर करूंगा लिखा। इस मौके पर एसडीएम राजपाल सिंह, डीआइओएस ब्रजेन्द्र कुमार, प्राचार्य अनिल चौहान, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, अशोक बंधु, प्रदीप ढाका, अंतरिक्ष कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी