शिव मोक्ष धाम मंदिर में मूर्ति खंडित की, दानपात्र तोड़ा

संसू, छपरौली (बागपत) : यमुना किनारे स्थित यमुना शिव मोक्षधाम मंदिर में स्थित गुरु गोरखनाथ की मूर्ति खंडित कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:45 PM (IST)
शिव मोक्ष धाम मंदिर में मूर्ति खंडित की, दानपात्र तोड़ा
शिव मोक्ष धाम मंदिर में मूर्ति खंडित की, दानपात्र तोड़ा

संसू, छपरौली (बागपत) : यमुना किनारे स्थित यमुना शिव मोक्षधाम मंदिर में स्थित गुरु गोरखनाथ की मूर्ति खंडित कर दानपत्र तोड़ दिया और उसमें से नकदी चोरी कर ली।

पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि वह सोमवार की रात लगभग नौ बजे मंदिर में पूजा कर घर चले गए। रात 10 बजे बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने गए किसानों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। मंदिर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण मंदिर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कमेटी के सदस्य सुधीर कुमार व सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने टूटे दानपात्र व खंडित मूर्ति को रात्रि में ही यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया। इंस्पेक्टर बीके सिरोही ने बताया कि जांच की जा रही है। अज्ञात में तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी