गोली मारकर युवक से लूटी नकदी, लैपटाप

संवाद सूत्र, चांदीनगर (बागपत): पूर्वी यमुना नहर पटरी पर डगरपुर के पास बदमाश गोली मारकर य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:10 PM (IST)
गोली मारकर युवक से लूटी नकदी, लैपटाप
गोली मारकर युवक से लूटी नकदी, लैपटाप

संवाद सूत्र, चांदीनगर (बागपत): पूर्वी यमुना नहर पटरी पर डगरपुर के पास बदमाश गोली मारकर युवक से नकदी, लैपटाप, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द बदमाश पकड़ने के निर्देश दिए।

मुबारिकपुर निवासी सचिन त्यागी पुत्र घनश्याम त्यागी गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रोजाना की भांति शुक्रवार रात को भी बाइक से घर वापस लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे जब पूर्वी यमुना नहर पटरी पर डगरपुर के पास सचिन को बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर रोक लिया। लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने सचिन पर फायर झोंक दिया। गोली कनपटी के पास निकली। बदमाश नकदी, लूटपाट, मोबाइल के साथ बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची रटौल पुलिस ने तुरंत ही घायल को इलाज के लिए शाहदरा के जीटीबी अस्पताल भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सचिन से बदमाशों ने कितनी नकदी लूटी जानकारी नहीं है पर वह अभी होश में नहीं आया है। वहीं शनिवार सुबह एसपी शैलेष पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस को जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। एसपी का कहना है कि लूटेरे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

chat bot
आपका साथी