पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे

संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : जौहर पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित जागरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 07:57 PM (IST)
पराली नहीं जलाएंगे  पर्यावरण बचाएंगे
पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे

संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : जौहर पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित जागरूकतापूर्ण कार्यक्रम में बच्चों ने 'पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे' का संदेश दिए। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी व लिखित परीक्षा हुई। इनमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में प्रधानाचार्या रचना जौहर ने पराली जलाने से खेत की मिट्टी, पर्यावरण और सेहत पर होने पर असर के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पर्यावरण बचाने को लेकर चित्र बनाकर किसानों को पराली खेत में ही नष्ट किए जाने का संदेश दिया। चित्रों से बच्चों ने संदेश दिया कि पराली को खेत में आग लगाने से मिट्टी के अंदर उत्पादन को प्रभावित करने वाले तत्व नष्ट हो जाते हैं। इस मौके पर सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी