सरेआम युवक को गोली मारी, हालत चिताजनक

नगर स्थित नेहरू रोड पर बाइक पर सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:10 AM (IST)
सरेआम युवक को गोली 
मारी, हालत चिताजनक
सरेआम युवक को गोली मारी, हालत चिताजनक

बागपत, जेएनएन: नगर स्थित नेहरू रोड पर बाइक पर सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

ककड़ीपुर गांव का रहने वाला अर्जुन पुत्र विनोद पंवार नगर में आवास विकास में रहता है। वह बुधवार को बाइक पर नेहरू रोड पर था। इसी दौरान दो युवक आए और तमंचे से उसे गोली मार दी, जो उसे पेट में लगी। वारदात कर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि अर्जुन के अनुसार आरोपित का नाम आर्यन है जो फाटक के पास रहता है और वह चिकित्सक का बेटा है। दूसरे युवक का नाम दिग्विजय है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना संदिग्ध लग रही है।

chat bot
आपका साथी