एसपी से मिले किसान, हरियाणा के किसानों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

यमुना खादर में बवाल के मामले में निवाड़ा के किसान एसपी से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:46 PM (IST)
एसपी से मिले किसान, हरियाणा के किसानों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
एसपी से मिले किसान, हरियाणा के किसानों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

बागपत, जेएनएन। यमुना खादर में बवाल के मामले में निवाड़ा के किसान एसपी से मिले। उनको एसपी ने भरोसा दिया कि सोनीपत पुलिस ने हरियाणा के जाजल के आरोपित किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो बागपत पुलिस दर्ज करेगी।

भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को निवाड़ा के किसान सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि खादर में उनकी गेहूं व सब्जी की खड़ी फसल पर गत 19 नवंबर को हरियाणा के ग्राम जाजल के कुछ किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया था। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से प्रहार तथा फायरिग की। किसानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मारपीट में चार किसान घायल हुए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपित यमुना में दो ट्रैक्टर छोड़कर चले गए थे। हरियाणा पुलिस यमुना से ट्रैक्टर लेकर चली गई थी। बाद में सोनीपत के राई थाने में 17 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि उनका मुकदमा बागपत पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। उनकी समस्या सुनते हुए एसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए सोनीपत के राई थाने में जाए। साथ में एक दारोगा भेजा जाएगा। यदि राई थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है, तो बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल हरियाणा का होने के कारण विवेचना सोनीपत ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस मौके पर सपा नेता एवं पूर्व प्रधान रिफाकत अली, अकबर अली, हाजी जमील, डाक्टर रिफाकत, हाजी अफजाल, नाजिम आदि मौजूद रहे।

---

मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

सपा नेता एवं पूर्व प्रधान रिफाकत अली का कहना है कि हरियाणा के किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो चौबीसी खाप की पंचायत कर आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी