ईद-उल-अजहा आज, बाजारों में उमड़ी भीड़

शनिवार (आज) को ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:06 AM (IST)
ईद-उल-अजहा आज, बाजारों में उमड़ी भीड़
ईद-उल-अजहा आज, बाजारों में उमड़ी भीड़

बागपत, जेएनएन। शनिवार (आज) को ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को बागपत समेत सभी कस्बों के बाजारों में खरीदारी को मुस्लिमों की भीड़ उमड़ी रही। बागपत, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा, टीकरी, दोघट और छपरौली कस्बों के बाजारों में कपड़ा, जूते, मिठाइयों, किराना की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई। हालांकि कोरोना के कारण गत साल के मुकाबले खरीददारी काफी कम रही।

वहीं, ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना है। पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को गश्त की। लोगों से साफ-सफाई रखने और घरों पर ही ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने की अपील की गई। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने मुस्लिम समाज के लोगों से भाइचारे के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और पर्दे में कुर्बानी करने की अपील की है। कुर्बानी के अवशेष ढककर ले जाने पर जोर दिया। कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी