सिनौली मे शोधार्थियों ने लिया भौगोलिक स्थिति का जायजा

संस, बड़ौत (बागपत) : सिनौली गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST)
सिनौली मे शोधार्थियों ने लिया भौगोलिक स्थिति का जायजा
सिनौली मे शोधार्थियों ने लिया भौगोलिक स्थिति का जायजा

संस, बड़ौत (बागपत) : सिनौली गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा कराए जा रहे उत्खनन के तीसरे दिन आठ ट्रायल टेंच पर खोदाई जारी रही।

गुरुवार को पुरातत्वविदों के साथ पुरातत्व विज्ञान के 15 शोधार्थियों की टीम ने भी उत्खनन कार्य में सहयोग किया। इस दौरान शोधार्थियों की एक टीम ने सिनौली गांव का भ्रमण कर यहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद खोदाई में पुरावशेषों को तलाशने के साथ-साथ मानव बस्ती को तलाशने का भी प्रयास किया जाएगा। जून 2018 में पुरातत्वविदों ने जिस स्थान पर रथ, ताबूत एवं अन्य दुर्लभ पुरावशेष प्राप्त किए थे, उसी स्थान पर ट्रेंच लगाए गए हैं। वहीं उत्खनन स्थल से कुछ मीटर आगे पुरातत्वविदों ने अपने तंबू लगा रखे हैं, जहां पोएट्री यार्ड भी बनाया गया। उत्खनन से मिलने वाली दुर्लभ पुरासामग्री को इस पोएट्री यार्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। उधर, उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आसपास के कई गांवों के लोग भी उत्खनन स्थल को देखने के लिए पहुंच रहे। उधर, सिनौली गांव में खोदाई को देखने के लिए आसपास गांव के लोग भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी