यमुना में उतराता मिला किशोर साहिर का शव

यमुना में स्नान करते समय डूबे किशोर साहिर का शव रविवार दोपहर हादसा स्थल से काफी दूर मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:13 AM (IST)
यमुना में उतराता मिला किशोर साहिर का शव
यमुना में उतराता मिला किशोर साहिर का शव

बागपत, जेएनएन। यमुना में स्नान करते समय डूबे किशोर साहिर का शव रविवार दोपहर हादसा स्थल से करीब सात किलोमीटर दूर काठा गांव के निकट उतराता मिला। गोताखोरों ने किशोर के शव को यमुना से निकाला। हादसे में किशोर के ममेरे भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। जबकि एक भाई समेत दो युवकों को सकुशल बचाया गया।

सिसाना गांव निवासी दो भाई समीर (15) व साहिर (12) अपने ममेरे भाई आदिल (18) निवासी कस्बा खेकड़ा तथा गांव के साथी युवक शाहिब (19) के साथ गांव में ही यमुना में शनिवार दोपहर स्नान कर रहे थे। उक्त चारों यमुना में डूबने लगे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति शाहनवाज निवासी बहरामपुर (मेरठ) ने किसी तरह समीर और साहिब को तो यमुना से सकुशल निकाल लिया था, लेकिन साहिर व आदिल यमुना में डूब चुके थे। स्थानीय गोताखोरों ने ग्रामीणों की मदद से आदिल को यमुना से निकाल लिया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर साहिर का कोई पता नहीं चला था। गोताखोर इरफान, हुश्न शरीफ, आजाद व वाजिद उसकी तलाश में लगे हुए थे। रविवार दोपहर को साहिर का शव काठा गांव के निकट यमुना में उतराता दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों के जानकारी देने पर गोताखोरों ने यमुना से किशोर के शव को बाहर निकाला। एसडीएम रामनयन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर के शव को कब्जे में लिया। परिवारों में मचा कोहराम

हादसे में ममेरे-फुफेरे भाई की मौत होने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पीड़ित परिवारों को मिले पांच-पांच लाख रुपये : बिल्लू प्रधान

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यमुना किनारे पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। उनका कहना है कि यमुना में खनन के ठेकेदारों ने गहरे-गहरे कुंड कर रखे हैं। इसी कारण यह हादसा हुआ है। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवारों की पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

chat bot
आपका साथी