व्यापारी को गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

संसू, दाहा (बागपत) : बड़ौत -बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के पास पनीर व्यापारी को गोली मारकर भाग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 10:02 PM (IST)
व्यापारी को गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
व्यापारी को गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

संसू, दाहा (बागपत) : बड़ौत -बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के पास पनीर व्यापारी को गोली मारकर भाग रहे बदमाश का सामना पुलिस से हो गया। दोनों ओर से चली गोलियों में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश मुजफ्फरनगर के आदेश बालियान गिरोह का शातिर अपराधी हैं।

एसओ अजय शर्मा ने बताया कि टीकरी निवासी राजवीर पुत्र श्रीपाल व कृष्णपाल पुत्र दरियाव हाल में बड़ौत के गुराना रोड पर रहते हैं और बुढ़ाना में पनीर का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात दोनों बुढ़ाना से बाइक पर बड़ौत जा रहे थे। पुसार-बामनौली के बीच बाइक सवार युवक ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो आरोपित ने दोनों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जांघ में गोली लगने से राजवीर घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग निकला। राजवीर ने घटना की जानकारी बामनौली पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने राजवीर को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।

एसओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कांहड गांव के पास घेराबंदी कर दी तो बदमाश ने फाय¨रग कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम अंकुर पुत्र बिजेंद्र निवासी भौरा थाना भौरा कलां जिला मुजफ्फरनगर बताया। अंकुर पर दोघट थाने के अलावा भौराकलां थाने पर हत्या, लूट, दुष्कर्म, जानलेवा आदि के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। राजवीर ने अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बागपत जेल में बंद है आदेश बालियान

सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकुर बेहद ही शातिर अपराधी है, और वह मुजफ्फरनगर जिले के भोरा कला थाना क्षेत्र के आदेश बालियान गिरोह का शातिर बदमाश है। आजकल आदेश बागपत जेल में बंद है। अंकुर आदेश के गिरोह में सबसे अधिक सक्रिय था। अंकुर पर दोघट थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें एक मुकदमा हत्या का भी है। एक मुकदमा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बादराबाद थाने में दर्ज है, जबकि अन्य मुकदमें मुजफ्फरनगर जिले के भोराकलां थाने में दर्ज हैं, जिनमें दो मुकदमे हत्या, तीन लूट, एक दुष्कर्म आदि के दर्ज हैं। आरोपित से पूछताछ की जाएगी। अंकुर बिजरौल में अपने एक रिश्तेदार के यहां भी आता-जाता रहता है और रात के समय वह बिजरौल गांव ही आ रहा था। उसके पास से बरामद बाइक की भी जांच की जा रही है कि वह किसकी है। पुलिस टीम में एसएसआई हेमेंद्र बालियान भी शामिल रहे हैं।

क्यों मारी गोली? पुलिस बोली सिरफिरा है अंकुर

अंकुर ने रात के समय राजवीर की बाइक लूट के इरादे से रोकनी चाही थी, लेकिन पुलिस ने घटना के कारण की जानकारी नहीं दी बल्कि यह बताया कि वह नशे में था और सिरफिरा है, इसलिए गोली मार दी। लेकिन यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। सवाल यह है कि गोली चलाने का असल कारण क्या रहा है। इस बात को राजवीर ने भी बताया कि बाइक रोकने का कारण लूट का उद्देश्य ही हो सकता है।

..और इस बदमाश को भी पैर में ही लगी गोली

प्रदेश में एक के बाद एक बदमाश मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं और घायल होकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं, इनमें ज्यादातर बदमाशों को पैर में गोलियां लग रही हैं। कई मुठभेड़ के फर्जी होने के आरोप पुलिस पर लग रहे हैं। दोघट पुलिस ने रात के अंधेरे में जब अंकुर पर फायर किया तो दूसरे बदमाशों की तरह अंकुर के भी पैर में ही गोली लगी।

पिता की हत्या के बाद रखा अपराध की दुनिया में कदम

बागपत: प्लाट के मामूली विवाद ने अंकुर को अपराधी बना दिया। ग्यारह साल पूर्व उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। उसका बदला लेने के लिए उसने खून-खराबा किया, फिर उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज गोली मारना उसका शौक बन गया है। उसका भाई सेना में जवान है। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल जिला अस्पताल में भर्ती अंकुर उर्फ भूरा ने बताया कि उनका पड़ोसी से प्लाट के कब्जे को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसी को लेकर विपक्षियों ने वर्ष 2008 में उसके पिता बिजेंद्र ¨सह की हत्या कर दी थी। तभी उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान ली थी। उसने विपक्षियों के दो लोगों की हत्या की। उसके बाद कई और मुकदमों में उसका नाम आया। दो साल पूर्व जमानत पर जेल से छूटा था। शुक्रवार देर शाम अपने घर से बिजरौल गांव में मामा राजेंद्र के पास जा रहा था। पुसार गांव से आगे पहुंचने पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उसका भाई ¨टकू उर्फ अजित सेना का जवान है। जो फिलहाल हिमाचल प्रदेश में तैनात है।

chat bot
आपका साथी