आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शनिवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। बाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 10:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 10:09 PM (IST)
आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बागपत, जेएनएन। शनिवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। बाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में कोविड सुविधाओं को लेकर पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अस्पताल में भी प्रेसवार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री 1.20 बजे उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण में स्थित एक स्थल पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर मुख्यमंत्री बड़ौत विधानसभा के पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी व किसान आदि गणमान्य लोगों से वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रमाला में विधायक सहेन्द्र सिंह के आवास के पास स्थित हेलीपैड पर जाएंगे। यहां से किशनपुर बराल में स्थित डीएवी इंटर कालेज प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर मुख्यमंत्री छपरौली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही गणमान्य लोगों के साथ वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री किशनपुर बराल में पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलेंगे। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

निर्भीक होकर करें मतदान

बागपत : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एएसपी मनीष कुमार मिश्र व सीओ अनुज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि निर्भीक होकर मतदान करें। यदि कोई असामाजिक तत्व डराता, धमकाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ताकि पुलिस समय से आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

chat bot
आपका साथी