पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण भिड़े 20 वाहन

संस, खेकड़ा (बागपत) : कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर एक कार ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM (IST)
पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण भिड़े 20 वाहन
पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण भिड़े 20 वाहन

संस, खेकड़ा (बागपत) : कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर एक कार ने यमुना पुल के ऊपर ब्रेक लिए तो 20 वाहन आपस में टकराते चले गए। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। काफी देर तक जाम लगा रहा।

दुर्घटना में घायल कैंटर चालक गाजियाबाद निवासी सोनू वर्मा ने बताया कि वह सोनीपत से कूलर लेकर गाजियाबाद जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे यमुना पुल पर उससे आगे चार वाहन चल रहे थे। सबसे आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लिए तो पीछे चल रहा डंपर कार से टकराया। इससे पहले की अन्य वाहन चालक कुछ समझ पाते एक-एक कर वाहन टकराते चले गए। करीब 30 सेकेंड तक वाहनों के टकराने का सिलसिला चलता रहा। चीख पुकार सुनकर वह कैंटर से नीचे उतरा, तो देखा कि एक-एक कर करीब 20 वाहन एक दूसरे से टकराए हुए थे। करीब चार मिनट तक मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। कुछ देर बाद वाहनों से लोग निकलने शुरू हो गए। सूचना पर बागपत व हरियाणा पुलिस के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चंडीगढ़ से साहिबाबाद जा रहे नीरज, रेखा, देहरादून से दिल्ली जा रहे पंकज, राहुल, पुलकित, सुनीता, हरियाणा से दिल्ली के श्यामपुर लौट रहे कार सवारों में राजकुमार, ¨पकी, मायादेवी, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे नितिन, देवानंद, जतिन, लवलिन, सागर, नदीम आदि शामिल हैं। मायादेवी की हालत ¨चताजनक बताई जा रही है। हादसे के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। सोनीपत व बागपत टोल से नए वाहनों की एंट्री भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। पुलिस व एनएचएआइ कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

इन्होंने कहा..

कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में करीब बीस वाहन आपस में टकराए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया गया।

दिलीप ¨सह सीओ बागपत।

chat bot
आपका साथी