प्रदेश में जंगलराज, आप बनाएगी सरकार : गौतम

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:06 AM (IST)
प्रदेश में जंगलराज, आप बनाएगी सरकार : गौतम
प्रदेश में जंगलराज, आप बनाएगी सरकार : गौतम

बागपत, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। थानों में पुलिसवालों तक को पीटने की वीडियो सामने आती रहती हैं। आमजन सुरक्षित नहीं। आप जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी तथा वर्ष 20़22 में यूपी में हम सरकार बनाएंगे।

गुरुवार देर शाम बागपत नगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि पार्टी हाईकमान का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। कहा है कि दिल्ली सरकार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली तथा बीस हजार लीटर पानी मुफ्त में देती है। यूपी में बहुत महंगी बिजली है। दिल्ली के सरकारी स्कूल व अस्पताल बहुत अच्छे हैं। यूपी के स्कूल और अस्पताल की हालत खराब है। अस्पताल से मरीजों को दिल्ली के हास्पिटल के लिए रेफर किया जाता है। भाजपा सिर्फ धर्म-जाति की राजनीति करती है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ओमवीर सैन, एडवोकेट अजीत सिंह, मनीष तोमर, सन्नी, लोकेंद्र हेवा, डाक्टर सतीश, इरफान, सोहनपाल आदि मौजूद रहे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली धन संग्रह समर्पण यात्रा

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिये धन संग्रह समर्पण जनजागरण यात्रा निकाली।

धन संग्रह समर्पण जनजागरण यात्रा का शुभारंभ तितरौदा गांव से प्रेमदास महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक अमित तितरौदा ने कहा कि सैकड़ों वर्ष के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से पूरे देश से धन संग्रह अभियान के दौरान 11 करोड़ हिदू परिवारों के लोगों से संपर्क कर धन एकत्र किया जाएगा। नंगला, पोइस, तेड़ा, फजलपुर सुंदरनगर, बिजवाड़ा, माखर आदि गांवों में पहुचंकर ग्रामीणों से भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये सहयोग करने का आह्वान किया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रखंड संयोजक विपिन तोमर, नीरज, सुधीर राजपूत, नरेंद्र, विनय, राकेश, बिल्लू, सचिन, अरुण राजपूत आदि रहे।

chat bot
आपका साथी