हिदुस्तान की सरकार है कपूत : संजय सिंह

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को शहर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:55 PM (IST)
हिदुस्तान की सरकार है कपूत : संजय सिंह
हिदुस्तान की सरकार है कपूत : संजय सिंह

बागपत, जेएनएन। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को शहर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिदुस्तान की सरकार कपूत सरकार है। क्योंकि जो संपत्ति बढ़ाता है, वह सपूत है और जो संपत्ति बेचता है वो कपूत होता है। सरकार न तो गन्ना मूल्य बढ़ा रही है और न ही किसानों की आय दोगुना कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी भाषण देने के अलावा कुछ नहीं करते हैं, इसलिए उनकी बातों पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। मोदी जी ने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे, लेकिन आज तक लागू नहीं हो सकी है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया था।

जीएसटी से आजादी मिल जाने की भी बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह भी कहा था कि नोटबंदी से तकदीर ही बदल जाएगी, लेकिन नहीं बदली।

उन्होंने कहा कि किसानों को क्यों जागरूक कर रहे हैं, किसान तो पहले से ही जागा हुआ है। किसानों ने समझा कि ये कानून उनके खिलाफ है, तो फिर सरकार किसानों का जागरूक कर क्या बताना चाहती है। तीनों कानून अदाणी और पूंजीपतियों के लिए बने हैं। यह भी कहा कि कांट्रेक्ट फार्मिंग कर सरकार क्या नए जमींदार पैदा करना चाहती है। छोटे किसानों की जमीन लेकर उन पर कब्जा करना चाहते हैं। संजय सिंह ने कहा कि किसान संगठनों के नेता और खापों के चौधरी मिल रहे हैं। 28 फरवरी को मेरठ में जल्द ही किसानों का जमावड़ा होगा और वहां से दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार के पास संदेश जाएगा।

chat bot
आपका साथी