डोलबंदी के विवाद में चले तमंचे, चार घायल

संवाद सहयोगी, बड़ौत : खेत में डोलबंदी के विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले व फाय¨रग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Apr 2017 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 07 Apr 2017 09:05 PM (IST)
डोलबंदी के विवाद में चले तमंचे, चार घायल
डोलबंदी के विवाद में चले तमंचे, चार घायल

संवाद सहयोगी, बड़ौत : खेत में डोलबंदी के विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले व फाय¨रग हुई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव निवासी ब्रजपाल और महक ¨सह पक्ष में खेत में डोलबंदी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा हैं। गुरुवार को रात्रि में भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद शुक्रवार सुबह असलहों से लैस दोनों पक्ष अपने-अपने खेत में पहुंच गए। डोलबंदी को लेकर एक दूसरे से उलझ पड़े। इसके बाद दोनों ओर से फाय¨रग और धारदार हथियार चलने शुरू हो गए। झगड़े में अर¨वद व मनोज पुत्रगण महक ¨सह और राहुल व प्रहलाद पुत्रगण ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी