यज्ञ का आयोजन, फलों का वितरण

संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कहीं यज्ञ

By Edited By: Publish:Tue, 27 Dec 2016 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2016 06:41 PM (IST)
यज्ञ का आयोजन, फलों का वितरण

संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कहीं यज्ञ तो कहीं फलों का वितरण किया गया।

मंगलवार को बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे। केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जयंत चौधरी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर रालोद जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, श्रीपाल धामा, योगपाल तोमर, रामपाल, चैनपाल, भोपाल ¨सह, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे। उधर, जिवाना गुलियान गांव में भी युवा ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोलंकी, सूरज, दीपक, नीरज, चंद्रवीर, शोराज, पदम ¨सह, वरुण, राजपाल आदि ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मिष्ठान भी बांटा गया। इससे पूर्व आयोजित यज्ञ जयंत चौधरी की लंबी आयु की कामना भी की गई। रंछाड़ गांव में भी कार्यकर्ताओं ने जयंत का जन्मदिन मनाया। बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्षय मलिक के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर मनीष मान, मोहित मुखिया, विनीत बड़ौली, धीरज बड़ौली, माटू पहलवान, सौरव जोनमाना, प्रदीप बिजरौल, रोहित रमाला, आदित्य मलिक, बिट्टू बदरखा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी