मौसम : कोहरे से बेहाल हुई अवाम, डीसीएम पलटी

दाहा (बागपत): भीषण कोहरे ने आवाम को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को भी सुबह-शाम पड़े जबरदस्त कोहरे ने जन

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 11:51 PM (IST)
मौसम :  कोहरे से बेहाल हुई अवाम, डीसीएम पलटी

दाहा (बागपत): भीषण कोहरे ने आवाम को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को भी सुबह-शाम पड़े जबरदस्त कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान ²श्यता क्षमता महज पांच मीटर रही।

तड़के करीब चार बजे कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जो दोपहर एक बजे तक छाया रहा। इस दौरान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के निकट कृष्णा नदी पुल पर दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दिल्ली निवासी अखिलेश, सूरज, राजेंद्र, रमेश घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बड़ौत व बुढ़ाना आदि स्थानों पर उपचार के लिए भिजवाया। इसके अलावा पुसार के नजदीक भी कार ने बाइक सवार हरेंद्र निवासी बड़ौत को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

मौसम विशेषज्ञ महेश कुमार खोखर ने बताया कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पाच मीटर दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। अधिक कोहरा पड़ने से तापमान में भी गिरावट आई और लोग ठंड के मारे घरों में दुबके नजर आए।

chat bot
आपका साथी