सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, हंगामा

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दो आरोपियों पर

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 11:49 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, हंगामा

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। विरोध में टांडा गांव के लोगों ने शुक्रवार को सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि दो दिन पूर्व वह घर में अकेली थी। रात्रि करीब दस बजे दो युवक उसके घर घुस गए और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शुक्रवार शाम आरोपी केसर व इरशाद के विरुद्ध छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी हिरासत में ले लिए हैं। घटना के विरोध में टांडा के लोगों ने सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने फर्जी नामजदगी कराई है। रुपये के लेनदेन को लेकर उनका विवाद था। महिला के परिजनों ने उन्हें फंसाने के लिए यह ड्रामा रचा है।

सीओ रमाला सीपी ¨सह ने आश्वासन दिया कि पुलिस जांच कर रही है। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी और दोषी हैं तो वे सलाखों के पीछे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी