जोश-खरोश से दौड़े बड़ौत के युवा, खूब लगाया जोर

बड़ौत (बागपत): सेना भर्ती के फिजिकल में बड़ौत क्षेत्र की जरखेज माटी के युवाओं ने अपनी शारीरिक फिटनेस क

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM (IST)
जोश-खरोश से दौड़े बड़ौत के युवा, खूब लगाया जोर

बड़ौत (बागपत): सेना भर्ती के फिजिकल में बड़ौत क्षेत्र की जरखेज माटी के युवाओं ने अपनी शारीरिक फिटनेस का खूब प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद यहां के युवाओं ने खूब जोर लगाया। चोटिल हुए, गिरकर उठे और दौड़ को पूरा करके ही दम लिया।

सेना भर्ती के अंतिम दिन हुई बड़ौत क्षेत्र के युवाओं ने अपनी फिजिकल फिटनेस से सेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया। यहां के युवाओं का प्रदर्शन अन्य जिलों की अपेक्षा काबिल-ए-तारीफ रहा। रिकार्ड 859 अभ्यर्थी ने सफलता की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। एक समय ऐसा भी आया कि पहले ग्रुप की काउं¨टग 5.05 मिनट में ही पूर्ण करनी पड़ी, क्योंकि इतनी कम समयावधि में बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ के चारों चक्कर पूर्ण कर लिए। हालांकि दौड़ का समय घटाए जाने पर डिसक्वालीफाई हुए युवाओं ने रोष भी व्यक्त किया।

----------

बेहोश होने के बाद

उठ पूरी की दौड़

आजमपुर मुलसम के ¨टकू रेस का अंतिम चक्कर पूरा करने के दौरान फिनि¨शग लाइन से करीब एक मीटर पहले ही बेहोश होकर गिर पड़े, मगर इस जीवट युवा ने हार नहीं मानी और करीब 15 सेकेंड तक बेहोश रहने के बाद फिर से उठकर दौड़ पूरी की।

chat bot
आपका साथी