पुसार में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

दाहा(बागपत) : पुसार गांव के जंगल में खेत पर गए एक युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। युवक को उप

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 07:10 PM (IST)
पुसार में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

दाहा(बागपत) : पुसार गांव के जंगल में खेत पर गए एक युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। युवक को उपचार के बाद होश आया। बाद में शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को नाराज लोगों ने बंधक बना लिया। घंटों कां¨बग के बाद विभागीय कर्मचारियों को तेंदुए के सिर्फ पंजों के निशान मिल सके।

पुसार के जंगल में ओमकार का बेटा विपिन अपने खेत की ¨सचाई करने गया था। जब वह खेत की नाली पर से होकर जा रहा था, तभी गन्ने के खेत से अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले से उसके कपड़े फट गए। उसके पंजों के निशान उसकी बाजुओं पर लग गए। युवक के डरकर चीखने की आवाज सुनकर पास ही कार्य कर रहे अन्य किसान शोर मचाते हुए उधर दौड़ पड़े, जिसके बाद तेंदुआ भाग निकला। परिजन विपिन को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचे और उपचार कराया। तीन घंटे बाद उसे होश आया। परिजनों ने घटना की खबर वन विभाग को दी, जिसके घंटों बाद टीम मौके पर पहुंची। इस पर आक्रोशित लोगों ने टीम को बंधक बना लिया। इसके बाद डीएम मनीष मित्तल से फोन पर ग्रामीणों की वार्ता हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा, जिसके बाद टीम मुक्त की गई।

वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत ओम¨सह का कहना है कि हमला तेंदुए ने किया या किसी और जानवर ने, इसकी जांच की जा रही है। इस दौरान वन दरोगा राजपाल ¨सह, वन रक्षक ओम¨सह, चंद्रकिरण शर्मा के अलावा पूर्व प्रधान भाग्यवीर, प्रमोद, मनोज, कृष्णपाल, धर्मेंद्र, शौकेंद्र मलिक, सीताराम, श्यामबीर, प्र¨वद्र आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी