ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, हंगामा

संवाद सूत्र, दाहा (बड़ौत) : विद्युत समस्याओं से त्रस्त होकर आजमपुर मुलसम गांव के लोगों ने ऊर्जा निगम

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 07:22 PM (IST)
ऊर्जा निगम के खिलाफ 
ग्रामीण लामबंद, हंगामा

संवाद सूत्र, दाहा (बड़ौत) : विद्युत समस्याओं से त्रस्त होकर आजमपुर मुलसम गांव के लोगों ने ऊर्जा निगम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गांव के विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे छपरौली विधायक ने आश्वासन देकर किसी तरह धरना समाप्त कराया।

सोमवार को दर्जनों लोग उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि गांव में दशकों पूर्व विद्युत लाइनें लगाई गई थी। अब वह पूर्ण रूप से जर्जर हो गई हैं। आए दिन तार टूटकर हादसे होते रहते हैं। कई बार तो लोग बाल-बाल बचे। इसके अलावा कई जगहों पर तो विद्युत पोल ही नहीं हैं। बल्लियों के सहारे विद्युत तार ले जाए गए हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी इस ओर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारियों को लाइन बदलने के लिए घूस चाहिए। वह नहीं देते हैं तो उनका कार्य नहीं किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

हंगामा बढ़ता देखकर विधायक वीरपाल ¨सह राठी मौके पर पहुंचे और निगम के अफसरों से फोन पर वार्ता की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी आर्य, पवन कुमार, श्रीचंद, रामफल, राजू, रणपाल, संजीव, ओमपाल, संदीप, अशोक, देशपाल, बाबू खां, सुरेंद्र आदि आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी