क्रोधित हुए विश्वामित्र, रक्षा को भेजे गए राम-लक्ष्मण

जागरण संवाददाता, बागपत : बड़ाबाजार में श्रीरघुवर रामलीला कमेटी की ओर से दिखाई जा रही श्रीराम लीला में

By Edited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 10:38 PM (IST)
क्रोधित हुए विश्वामित्र, रक्षा को भेजे गए राम-लक्ष्मण

जागरण संवाददाता, बागपत : बड़ाबाजार में श्रीरघुवर रामलीला कमेटी की ओर से दिखाई जा रही श्रीराम लीला में सोमवार को विश्वामित्र के दशरथ के सामने क्रोधित होने, श्रीराम-लक्ष्मण को रक्षा के लिए भेजने, सुभाऊ व ताड़का वध का मंचन किया गया। सोमवार को मंचन के अनुसार गुरु विश्वामित्र की तपस्या में राक्षस सुभायु व मारीचि विघ्न डालते हैं। इससे विश्वामित्र अपनी रक्षा के लिए राजा दशरथ के दरबार में जाते हैं और श्रीराम तथा लक्ष्मण को उनके साथ भेजने को कहते हैं। राजा दशरथ कहते हैं कि अभी तो यह बच्चे हैं, इस बात से विश्वामित्र क्रोधित हो जाते हैं। क्रोध शांत कराने के लिए वह उनके साथ श्रीराम-लक्ष्मण को भेजे देते हैं। विश्वामित्र, श्रीराम व लक्ष्मण को धनुर्विद्या सिखाते हैं। इसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण सुभायु व ताड़का का वध करते हैं। इसके बाद दर्शकों के मनोरंजन के लिए कलाकारों ने साइकिल का रिम अंगूठे व सिर पर रखकर नृत्य किया। इसके बाद कांच बिछाकर व रॉड फोड़ते हुए नृत्य किया। ऐसा नृत्य देख दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। कलाकारों में विजय किशोर जैन, सुजीत लखेरा, ईलु फौजदार, सुमित त्यागी, कृष्ण गौतम, अंकुर, ¨पटू कश्यप, बबलू आदि शामिल थे। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, महेश जोंटी, संजय रुहेला, शीशपाल, नंदलाल डोगरा, राधेश्याम, रामू हलवाई, अशोक, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी