आरोपियों के घर की रखवाली में लगी पुलिस

जागरण संवाददाता, बागपत : अहैड़ा गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले संप्रदाय विशेष के आरो

By Edited By: Publish:Sun, 11 Oct 2015 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2015 10:54 PM (IST)
आरोपियों के घर की रखवाली में लगी पुलिस

जागरण संवाददाता, बागपत :

अहैड़ा गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले संप्रदाय विशेष के आरोपियों के घर की पुलिस रखवाली कर रही है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर हंगामा किया। इसके बाद गांव में पंचायत करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीड़ित लोगों को धमकाकर पंचायत न करने की हिदायत दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अहैड़ा गांव में संप्रदाय विशेष के दो किशोरों ने घर में घुसकर एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद बच्ची की मां और आरोपी पक्ष में कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बच्ची की मां के साथ मारपीट कर दी तथा फरार हो गए। इस घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया।

पीड़ित पक्ष ने दो आरोपी और उनके परिवार की ही दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया। पीड़ित पक्ष के लोग रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर गांव भेज दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने गांव में पंचायत करने का प्रयास किया लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव में पंचायत नहीं होने दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। गांव में घटना को लेकर तनाव बना हुआ है। पुलिस की कार्यप्रणाली देखिए कि पीड़ित पक्ष नहीं बल्कि आरोपी पक्ष के घर की रखवाली कर रही है। इस पर भी पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश है।

इन्होंने कहा..

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी पक्ष के घर नहीं बल्कि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गांव में तैनात किया गया है।

-विद्या सागर मिश्र, एएसपी।

chat bot
आपका साथी