देवभाषा के उत्थान पर किया विमर्श

संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : श्रीदादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा में संस्कृत दिवस के उपलक्

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 06:28 PM (IST)
देवभाषा के उत्थान पर किया विमर्श

संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : श्रीदादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में विद्वानों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और गुरु वंदना प्रस्तुत की। ब्रह्माचारियों ने देशभक्ति गीत, भजन व नाटिका का मंचन किया। देवभाषा संस्कृत के उत्थान में योगदान करने वालों मनीषियों को प्राचार्य डा. महंत साधुराम स्वामी ने स्मृति चिह्न व शाल भेंटकर सम्मानित किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन मांगेराम यादव संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व उपकुलसचिव डा. कृपाशंकर पांडेय, डा. अनुराग पांडेय, सुभाष चंद पंवार, ब्रजपाल ¨सह शास्त्री, योगाचार्य अर¨वद शास्त्री, र¨वद्र शास्त्री, अर¨वद तिवारी, दिनेश शुक्ला, राजवीर ¨सह आदि ने विचार रखे। वक्ताओं ने संस्कृत के उत्थान का आह्वान किया। अध्यक्षता सुखवीर ¨सह गठीना ने तथा संचालन अमरेश शास्त्री ने किया। समारोह में बलजीत ¨सह, नाहर ¨सह, कर्ण ¨सह, ज्ञानेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी