मन लगाकर खेलें, नौकरी तैयार है: बेनीवाल

बिनौली : दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त पूर्वी क्षेत्र संजय बेनीवाल रविवार को बीपी ¨सहल इंडोर शू¨टग

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 11:40 PM (IST)
मन लगाकर खेलें, नौकरी तैयार है: बेनीवाल

बिनौली : दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त पूर्वी क्षेत्र संजय बेनीवाल रविवार को बीपी ¨सहल इंडोर शू¨टग रेंज जौहड़ी पर अभ्यास कर रहे बालक-बालिकाओं से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों 25 साल तक मेहनत कर लो तो 75 साल तक मौज करोगे। यानी अब जो बच्चे कठिन परिश्रम कर लेंगे उन्हें उसका फल भविष्य में अवश्य मिलेगा।

संजय बेनीवाल ने जौहड़ी शू¨टग रेंज के इतिहास को फोटो, डाक्यूमेंट्री, समाचार पत्रों की खबरों के माध्यम से जाना। वह कम सुविधाओं में बड़ी उपलब्धियों को देखकर खुश हुए और इस कामयाबी को गांवों के बच्चों की प्रतिभा का लोहा भी माना। इस दौरान उन्होंने अभ्यास कर रहे बालक-बालिकाओं का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए कहा कि जो बच्चे अब मेहनत कर लेंगे उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। वह मौज करेंगे और समाज में उनका नाम रोशन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो गलत राह पर चलकर बदमाश बन जाते हैं उन्हें न परिवार स्वीकार करता है और न ही पुलिस चैन से रहने देती है। इसलिए अभी से अपना करियर बनाने में लग जाओ। निशानेबाजी में आपार संभावनाएं हैं। दिल्ली पुलिस ही नहीं दूसरे विभागों में भी खूब नौकरियां मिल रही है। जौहड़ी के कई सौ बच्चे खेल की बदौलत नौकरी पा रहे हैं। निशानेबाजों का उत्साहव‌र्द्धन करने के लिए उन्होंने शू¨टग भी की। इस अवसर पर डा. राजपाल ¨सह, राजेंद्रपाल ¨सह, रविदत्त शर्मा, कोच नीतू श्योराण, सोहनपाल, कृष्ण प्रजापति, वाजिद खान, रवि जाटव, जगवीर ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी