वरिष्ठ नागरिकों ने जागरण को सौंपा राहत राशि का चेक

जागरण संवाददाता, बागपत : भूकंप त्रासदी के शिकार हुए नेपाल व भारत में लोगों की मदद के लिए वरिष्ठ नागर

By Edited By: Publish:Wed, 06 May 2015 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2015 11:08 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों ने जागरण को  सौंपा राहत राशि का चेक

जागरण संवाददाता, बागपत : भूकंप त्रासदी के शिकार हुए नेपाल व भारत में लोगों की मदद के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने 5100 रुपये की धनराशि दी है। समिति ने यह चेक राशि जागरण राहत कोष के माध्यम से भेजा है।

बुधवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी 'दैनिक जागरण' के जिला कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने अपने पूर्व वादे के मुताबिक, जागरण राहत कोष के नाम 5100 रुपये का चेक जिला प्रभारी रामानुज को सौंपा। यह राशि 'दैनिक जागरण' नेपाल व भारत में भूकंप पीड़ितों के सहायता के लिए उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में जागरण समाचार पत्र के माध्यम से लोगों से पीड़ितों की मदद की अपील भी कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि भूकंप पीड़ितों की मदद कर वे पुण्य के भागी होंगे। 'दैनिक जागरण' हमेशा ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। इस आपदा में जागरण ने खुद एक करोड़ की राशि दान की है। इसके साथ ही लोगों से अपनी स्वेच्छानुसार दान की अपील भी कर रहा है। वरिष्ठों ने ऐसी भीषण आपदा रोकने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष मास्टर रघुवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजपाल दीक्षित, चौधरी चरण सिंह तेवतिया व कृष्ण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी