हे भगवान इस भूकंप से बचाओ..

बागपत : भूकंप जैसी आपदा से बचाने के लिए लोगों ने मंदिरों में प्रार्थना की। ईश्वर से संसार में सुख-शा

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM (IST)
हे भगवान इस भूकंप से बचाओ..

बागपत : भूकंप जैसी आपदा से बचाने के लिए लोगों ने मंदिरों में प्रार्थना की। ईश्वर से संसार में सुख-शांति की प्रार्थना की।

नेपाल और भारत में आए भूकंप से जो नुकसान हुआ है उससे हर कोई दुखी है। नेपाल में हुए जानमाल के नुकसान का यहां भी लोगों को दुख है। लोग भगवान से ऐसी आपदा दोबारा न आने की प्रार्थना कर रहे हैं। जनपद में जगह-जगह प्रार्थना सभा हुई। इसी क्रम में रविवार को नगर स्थित पक्काघाट आश्रम मंदिर में महिलाओं ने ईश्वर से देश और पड़ोसी देश नेपाल की सलामती की प्रार्थना की। इसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया। गौरतलब है कि जनपद में भी दो दिनों से भूकंप आ रहा है। तमाम मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इससे लोग चिंतित हैं।

मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, ईश्वर से प्रार्थना

भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने व भारत की मदद का आभार व्यक्त करने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की आपात बैठक रविवार को वात्सायन पैलेस में बुलाई गई। इस दौरान इस आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों को यह अपूर्णनीय क्षति सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल को त्वरित सहायता उपलब्ध कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल आत्रेय, राधेश्याम शर्मा, शिव ओम भारद्वाज, प्रकाशचंद, विजयपाल शर्मा, हुकमचंद, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी