तौल ठप होने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन

बागपत: गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल कार्य एक सप्ताह से अधिक समय से ठप रहने से गुस्साए किसानों ने बिनौल

By Edited By: Publish:Tue, 07 Apr 2015 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2015 10:56 PM (IST)
तौल ठप होने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन

बागपत: गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल कार्य एक सप्ताह से अधिक समय से ठप रहने से गुस्साए किसानों ने बिनौली में जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

बिनौली में किनौनी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर गत 10 दिन से तौल कार्य बंद है, जिससे किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है। किसानों का आरोप है कि एक दिन तौल चलती है, फिर कई दिनों तक तौल कार्य बंद रहता है। गत 10 दिनों से 'ए' क्रय केंद्र पर तौल बंद है। अन्य क्रय केंद्रों पर भी तौल कार्य सुचारू नहीं है। वहीं किसानों को मिल बंद होने की भी आशंका है। किसानों ने अमीनगर सराय मार्ग पर जमकर नारेबाजी की तथा मिल अधिकारियों से शीघ्र तौल चालू कराने की मांग की। इस दौरान सरजीत, राजीव, विरेंद्र, संदीप चौधरी, संजय, अमित, राहुल, शौकीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी