'मेरा प्यार यमुना पार' में दिखेगा यूपी-हरियाणा सीमा विवाद

बागपत : बॉलीवुड फिल्म मेरा प्यार यमुना पार में यमुना खादर सीमा विवाद को प्रमुखता से उठाया गया है। 28

By Edited By: Publish:Sun, 09 Nov 2014 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 Nov 2014 08:38 PM (IST)
'मेरा प्यार यमुना पार' में दिखेगा यूपी-हरियाणा सीमा विवाद

बागपत : बॉलीवुड फिल्म मेरा प्यार यमुना पार में यमुना खादर सीमा विवाद को प्रमुखता से उठाया गया है। 28 नवंबर को बडे़ पर्दे पर रिलीज हो रही इस फिल्म में निर्माता-निर्देशक से लेकर टीम के अधिकांश सदस्य जिला बागपत के ही हैं।

रविवार को फिल्म की यूनिट बड़ौत में मौजूद थी। फिल्म के लेखक और निर्देशक रमाला गांव के डा. राजेंद्र सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहानी आदि पर सविस्तार प्रकाश डाला। कहा कि क्षेत्र के लिए बड़े बजट की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी कहानी यूपी-हरियाणा यमुना खादर सीमा विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के जरिए संदेश दिया है कि जो जमीन बली लेकर पैदावार दे, वो अभिशाप है। फिल्म में खाप पंचायतों की रुढि़वादिता, जातिवाद आदि प्रसंगों को भी उठाया गया है। सात गीतों वाली फिल्म का म्यूजिक सतीश-अर्पित ने दिया है। फिल्म 28 नवंबर को पश्चिमी उप्र, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के सिनेमा हॉलों में एक साथ रिलीज होगी। इसमें अभिनेता हरियाणा के कमल सांगवान व अभिनेत्री बालीवुड अभिनेत्री हनी भल्ला हैं। निर्माता बागपत के मुबारिकपुर गांव के बीके गुप्ता तथा सह कलाकारों में संसार सिंह पंवार, दीपक कुमार, सोनिया, सुनीता चौधरी आदि भी बड़ौत क्षेत्र से ही लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी