जनता वैदिक को बनाऊंगा कृषि विश्वविद्यालय :राजबीर

संवाद सहयोगी, बड़ौत : जाट शिक्षा सभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजबीर सिंह बड़ौली का मवीकलां गांव में जो

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 10:24 PM (IST)
जनता वैदिक को बनाऊंगा कृषि विश्वविद्यालय :राजबीर

संवाद सहयोगी, बड़ौत : जाट शिक्षा सभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजबीर सिंह बड़ौली का मवीकलां गांव में जोरदार स्वागत किया गया।

शुक्रवार को गांव में राज्यमंत्री डा. कुलदीप उज्ज्वल के निवास पर राजबीर सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गांव में आयोजित सभा में पूर्व विधायक डा. महक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जाट कालेज के यूनिवर्सिटी बनाने का वायदा किया था। इसी क्रम में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने भी कालेज को यूनिवर्सिटी में तब्दील करने का आश्वासन दिया था। आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजबीर सिंह ने कहा कि कुशल नेतृत्व के अभाव में जेवी कालेज की प्रगति लगातार अवरुद्ध हो रही है। लिहाजा अब परिवर्तन का समय आ गया है। घोषणा की कि हम जनता वैदिक कालेज के शिक्षण के स्तर को सुधारकर उसे कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाएंगे। सभा में बाबा ब्रह्मा सिंह, चौधरी विजय सिंह, श्योराज सिंह, भोपाल सिंह, ब्रह्मापाल सिंह, गुरुवचन, सुखपाल सिंह, ओमबीर, पवन आदि मौजूद थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य धीरज उज्ज्वल के नेतृत्व में गढ़ी हजूराबाद, कमाला, सिरसलगढ़, बिनौली, मवीकलां, चिरचिटा आदि गांवों में वोट मांगी गई।

इन्होंने कहा..

जेवी कालेज नैक ग्रेडिंग में प्रदेश में पहले व देश में तीसरे स्थान पर रही है। संस्था को कृषि विवि बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। सभी आरोप मिथ्या हैं।

-वीरेंद्रपाल सिंह, अध्यक्ष जाट शिक्षा सभा।

chat bot
आपका साथी