शव देखते ही नदी पर मचा कोहराम

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 11:43 PM (IST)
शव देखते ही नदी पर मचा कोहराम

बागपत : पक्का घाट के सामने नदी से दूसरे दिन गोताखोरों ने छात्र विपिन का शव निकाल लिया है। शव देखते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसके परिजन लोनी ले गए।

गाजियाबाद जनपद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के पंचलोक निवासी वरुण और उसका चचेरा भाई विपिन बुधवार को अपने-अपने कालेज में पढ़ने के लिए गए थे। इसी बीच दोनो दोपहर के समय पक्का घाट के सामने नदी में स्नान करने चले गए। नहाते समय दोनों नदी में डूब गए। गोताखोरों ने किसी तरह वरुण को नदी से निकाल लिया, लेकिन विपिन को नहीं निकाला जा सका। गोताखोरों ने विपिन की काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन भी गोताखोरों ने नदी में विपिन की तलाश जारी रखी। सीओ एनपी सिंह ने बताया कि दोपहर के समय गोताखोरों ने विपिन का शव नदी से निकाल लिया। शव देखते ही नदी किनारे पर मौजूद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने विपिन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को विपिन के परिजनों को सौंप दिया। वह शव को अपने साथ लोनी ले गए।

chat bot
आपका साथी