भट्ठा कालोनीवासियों का प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 11:25 PM (IST)
भट्ठा कालोनीवासियों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर की भट्ठा कालोनी के लोगों ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कालोनी से गुजर रहे विद्युत लाइन के तार इतने नीचे हैं कि वे इंसान के सिर से छू जाते हैं। आरोप है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक तारों को ठीक नहीं किया गया। इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भट्ठा कालोनी के लोगों का कहना है कि विद्युत लाइन के तार इतने ढीले हैं कि वे घरों के दरवाजों के लेंटर पर टिके हुए हैं। कालोनी निवासी रोजू ने बताया कि लोगों ने निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर गलियों में लटक रही विद्युत लाइन के तारों को ठीक कराने की मांग की, लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में राशिद, महबूब अली, फारूख, आरिफ, अनीस, महकार, सगीर, जाकिर आदि शामिल रहे। उधर, निगम के जेई पंकज कुमार का कहना है कि पहले नगर का चार्ज उनके पास नहीं था और न ही जानकारी थी। अब जानकारी मिल गई है, जल्द लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी