नीति और नैतिकता से ही स्वच्छ होगी गंगा :अनीता

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 07:05 PM (IST)
नीति और नैतिकता से ही  स्वच्छ होगी गंगा :अनीता

भाजपा गंगा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक ने कहा-गंगा बेसिन अथॉरिटी को किया जा रहा सक्रिय

जागरण संवाददाता, बड़ौत : भाजपा गंगा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक चौधरी अनीता सिंह ने कहा है कि पतित पावनी गंगा नदी नीति और नैतिकता से ही स्वच्छ हो सकती है। केंद्र सरकार गंगा बेसिन अथॉरिटी को सक्रिय करने में जुटी है। बशर्ते, जनता भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा गंगा के प्रति दिखाए।

गोविंद विहार में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि 12 से 31 जुलाई तक गंगा व उससे जुड़ी तमाम नदियों को निर्मल-अविरल करने के लिए भाजपा गंगा प्रकोष्ठ ने बीड़ा उठाया है। देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गंगा के प्रति जनता को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान पौधरोपण भी किया जा रहा है। बकौल सिंह, गंगा को निर्मल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं। उसकी नीति में बदलाव के भी विचार किए जा रहे हैं। इसके लिए जनता को भी अपनी नैतिकता दिखानी होगी। बिना जन समर्थन के गंगा को स्वच्छ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गंगा बेसिन अथॉरिटी को भी सक्रिय किया जा रहा है, जो अभी तक पूरी तरह निष्क्रिय थी।

इस दौरान खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज शर्मा ने कहा कि गंगा की निर्मलता को लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश, संजीव राठी, चंद्रवीर सिंह, प्रकाश चंद, आकाश बंसल, संजू चौधरी, वीरेंद्र तोमर, प्रवीण, देवेंद्र, अमित, धर्मेद्र आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी