महिलाओं के गहने लूटने वाले शातिर पकड़े

दो महीने से शहर में आतंक का पर्याय बन चुके बाइक सवार झपटमारों को आखिरकार पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM (IST)
महिलाओं के गहने लूटने वाले शातिर पकड़े
महिलाओं के गहने लूटने वाले शातिर पकड़े

बदायूं : दो महीने से शहर में आतंक का पर्याय बन चुके बाइक सवार झपटमारों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने टूटी हुई चेन समेत कुंडल बरामद कर लिए हैं। वहीं वारदात में प्रयुक्त बाइक जिस युवक ने उपलब्ध कराई थी। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

शहर में दिन ढलते ही बाइक पर सवार होकर दो युवक निकलते थे। मौका पाकर महिलाओं के कुंडल और चेन यह युवक लूटकर भाग जाते थे। अकेले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ही इन युवकों ने चार घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं सदर कोतवाली इलाके में भी महिलाओं के कुंडल लूटे गए थे। दोनों थानों की पुलिस कई दिन पहले इन्हें ट्रेस कर चुकी थी लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ रहे थे। रविवार को दोनों को पुलिस ने बरेली रोड पर दबोच लिया। आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम बजरुल निवासी गांव इस्माइलपुर थाना कादरचौक और पप्पू निवासी मुहल्ला नई सराय थाना सदर कोतवाली बताया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए कुंडल व चेन भी बरामद कर ली। इन जेवरातों को एक सराफा कारोबारी को बेचा जा रहा था। पुलिस अब उस सराफ की गिरफ्तारी की तैयारी में है। वहीं वारदात में प्रयुक्त बाइक मधुवन कालोनी निवासी एक युवक इन शातिरों को मुहैया कराता था। उससे भी पूछताछ की जा रही है। कई दिन बाद पुलिस को यह गिरोह पकड़ने में सफलता मिली है। वर्जन

दोनों शातिर पकड़ लिए गए। इनके खिलाफ पहले भी लूटपाट और झपटमारी के मुकदमे दर्ज हैं। जमानत पर दोनों रिहा चल रहे थे। गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। अनिल सिरोही, एसएचओ सिविल लाइंस

chat bot
आपका साथी