UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी को आया गुस्सा, बोलीं- मैं पिछले ढाई महीनों से...

UP Politics उन्होंने दो टूक कहा कि अब पिता पुत्री के सवाल से उठकर सवाल करने चाहिए। कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है। भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं।

By Kamlesh Kumar Sharma Edited By: Mohammed Ammar Publish:Mon, 26 Feb 2024 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2024 10:36 PM (IST)
UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी को आया गुस्सा, बोलीं- मैं पिछले ढाई महीनों से...
पिता के सवाल पर उखड़ी सांसद, बोलीं-अब इन सवालों से ऊपर उठें

जासं, बदायूं : नेकपुर स्थित रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करने आई भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य से जब एक मीडिया कर्मी ने सवाल पूछा कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाई है। उस पर उनकी क्या राय है। इस पर वह उखड़ गईं। उन्होंने दो टूक कहा कि अब पिता पुत्री के सवाल से उठकर सवाल करने चाहिए।

कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है। भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं। इसलिए जो कार्यक्रम हो उसी हिसाब से सवाल पूछे जाएं तो ही उचित है। इसके बाद वह सवालों बचते हुए निकल गईं।

chat bot
आपका साथी