कारों की टक्कर में दो घायल, एक बरेली रेफर

संसू सिलहरी क्षेत्र के गांव बेला के निकट मंगलवार रात 10 बजे दो कारें आगे पीछे चला रही थीं। जिसमे आगे चल रही कार का चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। जो अपनी कार को पूरे रोड पर लहराते हुए चला रहा था। पीछे चल रही कार का चालक संतुलन खो बैठा और आगे लहराते हुए चल रही कार में पीछे से जा घुसी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 01:30 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 06:02 AM (IST)
कारों की टक्कर में दो घायल, एक बरेली रेफर
कारों की टक्कर में दो घायल, एक बरेली रेफर

संसू, सिलहरी : क्षेत्र के गांव बेला के निकट मंगलवार रात 10 बजे दो कारें आगे पीछे चला रही थीं। जिसमे आगे चल रही कार का चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। जो अपनी कार को पूरे रोड पर लहराते हुए चला रहा था। पीछे चल रही कार का चालक संतुलन खो बैठा और आगे लहराते हुए चल रही कार में पीछे से जा घुसी। जिसमें पीछे वाली कार का चालक विशाल निवासी गुलड़िया और साथ में बैठा बल्कि गंभीर रूप से घायल हो गए। कारों की टक्कर की आवाज सुनकर रोड पर निकल रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। किसी ने मूसाझाग पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसओ ललित भाटी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां विशाल की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी