जान जोखिम में डालकर सफर कर लोग

प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में यातायात व्यवस्था फेल हो गई है। डग्गामारी खूब हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 12:54 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 12:54 AM (IST)
जान जोखिम में डालकर सफर कर लोग
जान जोखिम में डालकर सफर कर लोग

बदायूं : प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में यातायात व्यवस्था फेल हो गई है। चौराहों पर डग्गामार वाहन सवारियों को लटकाकर गुजर रहे हैं, लेकिन तैनात पुलिसकर्मी व होमगार्ड अनदेखा कर देते हैं। सबसे ज्यादा समस्या दातागंज व बिल्सी रोड पर रहती है। इन रुट पर शायद ही कोई वाहन हो जो बिना सवारियां लटकाए जाता हो। पुराना बस अड्डा और नियम विरुद्ध डिपो चौराहे से चलने वाले मैजिक वहीं से सवारियां लटकाकर चलते हैं। रास्ते में पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्राचौक, दातागंज तिराहे पर पुलिसकर्मी होने के बाद भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ई-रिक्शा भी सवारियों को बेतरतीब बैठाकर चलते हैं। चालक अपने पास ही सवारियों को बैठाते हैं, जरा सा ब्रेक लगने पर सवारियों के नीचे गिरने का खतरा रहता है। प्रशासन के सख्ती से मना करने के बाद भी चौराहों पर प्राइवेट बसों को खड़ा करके सवारियां चढ़ाई व उतारी जाती हैं।

chat bot
आपका साथी