हरियाणा की महिलाएं ट्रेन में चुराती थीं पर्स, पकड़ी गई

ट्रेन में चोरी करते हरियाणा की दो महिलाओं को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 11:26 PM (IST)
हरियाणा की महिलाएं ट्रेन में चुराती थीं पर्स, पकड़ी गई
हरियाणा की महिलाएं ट्रेन में चुराती थीं पर्स, पकड़ी गई

बदायूं : ट्रेन में पर्स आदि सामान चोरी करने वाली दो दो महिलाओं को जीआरपी ने पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी के रुपये और अन्य सामान मिला है। महिलाएं मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। दिनभर यहां-वहां भटकने के बाद चलती ट्रेनों में वारदातें करतीं थीं। जीआरपी अब पूरे गिरोह की तलाश में जुटी है।

बरेली से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55356 सोमवार को बरेली सिटी से एक बजकर 30 मिनट पर बदायूं के लिए रवाना हुई। उझानी निवासी रामबेटी भी बरेली सिटी से ट्रेन में सवार हुई थीं। वह अपने घर जा रही थी। इस दौरान उनकी सीट के बगल में भी एक अन्य महिला बैठी थी। नजर हटते ही उस महिला ने रामबेटी के पर्स की चेन खोलकर रुपये व मोबाइल निकाल लिया। रामबेटी को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर यात्रियों ने उसको घेर लिया। इस बीच जीआरपी के सिपाही आ गए और उसे थाने ले आए। जब महिला पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से रुपये बरामद हो गए। जीआरपी ने रामबेटी की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को घर भेज दिया। वहीं, पूछताछ करने पर आरोपित महिला ने अपना नाम मचला निवासी कस्बा होडल जिला पलवल प्रांत हरियाणा बताया है। ट्रेन में सक्रिय गिरोह की एक अन्य महिला के बारे में भी बताया। मचला की निशानदेही पर जीआरपी ने उसकी साथी आशा को भी दबोच लिया। मंगलवार को दोनों का चालान करके उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वर्जन ::

महिलाओं को जेल भेजा जा चुका है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। महिलाएं ट्रेन ही नहीं बल्कि शहरों में भी घूमकर चोरी करती हैं। कई घटनाएं भी कुबूली हैं।

- मनोज कुमार, एसओ जीआरपी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी