बदायूं में सर्राफ के घर डकैतों का धावा, लाखों की लूटपाट

सराफा व्यापारी के घर शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:54 PM (IST)
बदायूं में सर्राफ के घर डकैतों का धावा, लाखों की लूटपाट
बदायूं में सर्राफ के घर डकैतों का धावा, लाखों की लूटपाट

बिल्सी (बदायूं) : सराफा व्यापारी के घर शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाकर यह नकाबपोश गिरोह लाखों का माल-जेवर लूटकर फरार हो गया। छह लाख की नकदी समेत 50 लाख के जेवरात लेने जाने का दावा है। उधर, रविवाक तो घटना के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया।

बिल्सी के मुख्य बाजार निवासी अमित वाष्र्णेय की सराफा की दुकान है। शनिवार रात लगभग 12 बजे वह बरेली से लौटे थे। भोजन करके यह वह परिवार के साथ सो गए। आधी रात को घर के पिछले हिस्से पर सीढ़ी लगाकर नकाबपोश बदमाश तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। सीढि़यों पर लगा लोहे का दरवाजा गैसकटर से काटकर नीचे उतर आए। यहां अमित की मां कलावती को जगाकर असलहों के बल पर बंधक बना लिया। वहीं, अमित समेत उनकी पत्नी पूजा व दोनों बच्चों को भी उठा लिया। अमित को पीटने के बाद चारपाई पर ही हाथ-पैर बांधे और आंखों पर काला टेप चिपका दिया। बच्चों की आंखों पर भी टेप चिपकाया। साथ ही पूजा को घर के अन्य कमरों में ले जाकर तिजोरियों में रखे जेवरात और नकदी लूट ली। दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद सुबह लगभग चार बजे बदमाश भाग निकले। कलावती ने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। एक-दूसरे से पहलवान कहकर बात कर रहे थे। भागते वक्त घर में मौजूद चारों मोबाइल सेट भी ले गया।

chat bot
आपका साथी