आतंकवाद पर लिए हर निर्णय पर कांग्रेस भाजपा के साथ: बख्शी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:01 AM (IST)
आतंकवाद पर लिए हर निर्णय पर कांग्रेस भाजपा के साथ: बख्शी
आतंकवाद पर लिए हर निर्णय पर कांग्रेस भाजपा के साथ: बख्शी

बदायूं : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। यह घिनौना कृत्य करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। प्रधानमंत्री को कड़े एक्शन लेने चाहिए। आतंक को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हर निर्णय के साथ कांग्रेस खड़ी है। यह कहना है कांग्रेस के बदायूं जिले के लोकसभा प्रभारी नीरव बक्शी का।

शनिवार को वे बदायूं में प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आमजन कांग्रेस के साथ है। कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़कर उनकी समस्या के निस्तारण की कोशिश करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके जनता के बीच जाकर काम करें। जिससे उन्हें हर सुविधा का लाभ दिया जा सके। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपना एक के बदले 10 सिर लाने का वायदा पूरा कराना चाहिए। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि महान दल से गठबंधन के बाद निश्चित रूप से कांग्रेस को फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी